बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले किसान आन्दोलन पर बर्बरता दमन के खिलाफ किसानो ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार में शुक्रवार को बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने किसान आन्दोलन पर बर्बरता लाठी चार्ज,आंसू गैस,रबर गोली व् गिरफ़्तारी के खिलाफ बछवाड़ा बाजार स्थित चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व् हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया।

- Sponsored Ads-

किसानो ने जुलुस निकालकर थाना रोड होते हुए स्टेशन रोड,बछवाड़ा बाजार में जुलुस को घुमाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया अन्नदाता किसानों पर दमन नहीं चलेगा, किसानों पर लाठीचार्ज, रबर बुलेट चलाने वाली मोदी सरकार हाय हाय, किसानों के फसलों के लिए एमएसपी का कानून बनाना होगा आदि नारे लगा रहे थे।

बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले किसान आन्दोलन पर बर्बरता दमन के खिलाफ किसानो ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन 2पुतला दहन सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता कि 13 फरवरी से पंजाब हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के लाखों किसान अपनी मांगों एमएसपी की गारंटी कानुन बनाने,किसानों का कर्ज माफ करने समेत तेरह मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए जा ही रहे थे। लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा तरह तरह के हथकंडे अपना कर किसानों के आन्दोलन को विफल करना चाहते हैं। आज किसानों पर आंसू गैस,रबर के गोले के साथ गोलियां चलाई जा रही है। जिसमें एक युवा किसान 22 वर्षीय शुभकरण को गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान मजदूर विरोधी सरकार है। इसलिए सभी किसानो को एक होने की आवश्यकता है। मौके पर उमेश कुंवर कवि,अवध किशोर चौधरी,विश्वनाथ दास,राजेन्द्र पासवान,जगदीश पोद्वार,अरूण राय समेत दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article