भगवानपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजात गांव में बीते दिन हुए चोरी मामले में भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने गहन छानबीन के बाद चोरी की घटना में संलिप्त मंझौल थाना क्षेत्र के खोईर टोल निवासी रामकिशोर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए लगातार पुलिस जुटी हुई है। एवं क्षेत्र में चोरी की घटना नहीं हो इस के लिए क्षेत्र में थाने की पेट्रोलिंग को तेज कर दिया है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद
- Sponsored Ads-
