तेघड़ा गंगा नदी में स्नान के दौरान 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी दो पंचायत अन्तर्गत बख्तर स्थान घाट की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी दो पंचायत के बख्तर स्थान घाट में स्नान करने के दौरान मंगलवार को एक 13 वर्षीय बालक गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बुधवार की सुबह निपानियां मधुरापुर सीढ़ी घाट के पूरब पानी में उक्त बालक का उपलता हुआ शव को बरामद किया।

- Sponsored Ads-

बरामद शव की पहचान बरौनी तीन पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी राबिन महतो के 13 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई। शव बरामद होने की सूचना पर तेघड़ा अंचल अधिकारी रश्मि और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उक्त स्थल पर पहुँचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया।

मृतक बालक के पिता राबिन महतो ने बताया कि उन्हें एक पुत्र और दो पुत्री है जिसमें बड़ा पुत्र सुमित था जो वर्ग नवम का आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी का छात्र था। उन्होंने बताया कि सुमित किसके साथ और कैसे गंगा घाट पर गया इसका पता नहीं है राबिन महतों ने बताया कि हम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। दिन में हम मजदूरी करने के लिए गये हुये थे। शाम में जब घर आया तो पता चला सुमित अभी तक घर नहीं आया है।

गांव में पता लगाने के दौरान पता चला एक किशोर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया है और उसका साइकिल तेघड़ा थाना में है। थाना जाकर मैंने साइकिल की पहचान की। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में डूबे किशोर को खोजने के दौरान शव बरामद किया जो मेरा पुत्र सुमित का है। घटनास्थल पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि देवराज कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार, सरपंच प्रतिनिधि सियाराम यादव, बरौनी तीन पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article