बेगूसराय में स्कॉर्पियो की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के समीप की है, मृत महिला की पहचान कुरहा वार्ड नंबर 11 के रहने वाले सागर तांती की पत्नी बीबी देवी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृत महिला की पहचान कुरहा वार्ड नंबर 11 के रहने वाले सागर तांती की पत्नी बीबी देवी के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि बेबी देवी अपने खेत पर फसल देखने के लिए गई थी। जब खेत पर से फसल कटकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रोड क्रॉस करने के दरमियान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बेबी देवी को कुचल दिया। जिससे बेबी देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद उसे जगह काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

बेगूसराय में स्कॉर्पियो की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 वही स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को। मौके पर साहेबपुर कमल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article