खोदावंदपुर में जिला परिषद से तीन योजना स्वीकृत, निविदा जारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 06 खोदावंदपुर से सदस्य पंकज शर्मा के अनुसंशा पर प्रखंड के स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का जिला अभियंता द्वारा निविदा जारी किया गया है। जिससे सीघ्र इन स्वीकृत योजनाओ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए जिला पार्षद पंकज शर्मा ने बताया कि प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसी नवीन में आठ लाख 17 हजार 4सौ की राशि से जलापूर्ति सहित सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य एवं सात लाख 55 हजार की राशि से चाहरदीवारी सहित गेट निर्माण कार्य का निविदा जारी किया गया है।

जबकि सागी पंचायत अंतर्गत नव सृजित प्राथिमिक विद्यालय कोयरी टोल में तीन लाख 83 हजार 8 सौ की राशि से चाहरदीवारी सहित गेट निर्माण कार्य का निविदा जारी किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article