बरौनी थानाक्षेत्र एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 पर मोती चौक के पास की घटना, मृतक के शव की नहीं हो सकी है पहचान

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक  मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक एनएच 28 की है। अभी तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बेगूसराय की ओर से दलसिंहसराय की ओर जा रहा था उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article