बेगूसराय पुलिस ने दो चेन स्नेचर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय नगर थाना टाइगर मोबाइल पुलिस की थानाक्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग जगह कार्यवाई में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार करने में पाई सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय नगर क्षेत्र मुख्य बाजार एवं चौक चौराहों पर बढ़ती छिनतई की घटना से जहां आमलोग विशेषकर महिलाएं परेशान थी, वहीं बेगूसराय नगर पुलिस के लिए ऐसी घटना पर नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी एक चैलेंज भी था।

- Sponsored Ads-

इस कड़ी में नगर थाना टाइगर मोबाइल की पुलिस ने गस्ती के दौरान थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस के लिए नासूर बने दो चेन स्नेचर को अलग अलग चौराहों पर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

वहीं गिरफ्तार चेन स्नेचर की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के पछियारी टोला वीरपुर निवासी प्रिंस कुमार एवं सहायक थाना लाखो क्षेत्र के सिमहा लाखो गांव निवासी प्रमोद महतो के रुप में की गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी को क्षेत्र के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article