बेगूसराय के भगवानपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ज्वेलरी के दुकान में सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की चोरी कर ली। मामले में ज्वेलरी दुकानदार सूर्यपुरा निवासी विजय कुमार साह ने बताया कि सोमवार की रात हम दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि आपके दुकान का वेंडीलेटर टूटा हुआ है।

- Sponsored Ads-

सूचना पर दुकान पर आए तो पता चला कि दुकान से करीब 4 लाख रुपए मूल्य के जेवरात एवम 12 हजार नगद रुपया गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो युवकों ने दुकान में चोरी की है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। वही स्थानीय ग्रामीणों ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article