बीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर शराब के साथ कारोबारी को दबोचा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव के नेतृत्व में छापामारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि सूचना मिली थी कि भवानंदपुर वार्ड संख्या 12 निवासी संजय चौधरी अपने घर में देसी शराब की बिक्री करता है।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलने के बाद उक्त व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई। वहां पुलिस को देख कर भागने के दौरान संजय चौधरी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर में पलंग के नीचे 3 बोतल में रखे करीब 5 लीटर देसी शराब को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई हेतु बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article