बिहार राज्य महिला आयोग पटना के द्वारा “महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत किया गया कैंप का आयोजन, कुल 70 वादों की हुई सुनवाई

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ सर्किट हाउस में बिहार राज्य महिला आयोग पटना के द्वारा किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-गुरुवार को बिहार शरीफ सर्किट हाउस में बिहार राज्य महिला आयोग पटना के द्वारा महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला आयोग के सदस्य सौम्य विवेक ने कहा कि जितने भी पुराने केस हैं उन केस को निपटारा करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

बिहार राज्य महिला आयोग पटना के द्वारा “महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत किया गया कैंप का आयोजन, कुल 70 वादों की हुई सुनवाई 2इस कैंप के आयोजन को करते हुए आज 70 वादों की सुनवाई की गई। जिसमें से कुल 9 वादों में अगली तिथि दी गई है। कुल आठ वादों में आवेदिका अनुपस्थिति रही। अन्य 21 वादों पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक बिहार शरीफ से प्रतिवेदन की मांग की गई है।

बिहार राज्य महिला आयोग पटना के द्वारा “महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत किया गया कैंप का आयोजन, कुल 70 वादों की हुई सुनवाई 3कुल 61 वादों का निष्पादन कर दिया गया है। कुल 6 वादों पर पुलिस से प्रतिवेदन भी प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को बिहार राज्य महिला आयोग को पत्राचार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article