डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसरायजिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया गांव में वर्ष 2023 में दिलीप कुमार के घर में हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए भगवानपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पवन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर से भगवानपुर थाना कांड 282/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त उमर खान के पुत्र मो.राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
- Sponsored Ads-

इस छापेमारी में एएस आई अमित कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस चोरी कांड के सभी अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
