नालंदा की सातों सीटों पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय, विदेशी मूल के नेता राहुल गाँधी को भारतीय परंपराओं की समझ नहीं, राजद-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘लठबंधन’, बोले 14 नवंबर को जनता देगी जबाव
डीएनबी भारत डेस्क
जेडीयू एमएलसी संजय सिंह एकदिवसीय दौरे पर नालंदा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने एक भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान रोड शो नालंदा विधानसभा के कई गांवों से होकर गुजरा। जगह-जगह समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और राजपूत समाज को गोलबंद करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने कहा कि नालंदा जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की शानदार जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में विकास की गंगा बहाने का काम किया है। फिर भी हम जनता के बीच जाकर उनके आशीर्वाद की कामना कर रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद कर उनका हालचाल ले रहे हैं।
छठपर्व को लेकर उन्होंने कहा कि यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था पर्व है, लेकिन राहुल गांधी इसके बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशी मूल के हैं कभी इंडिया तो कभी विदेश में रहते हैं और लौटकर वह उलुल जुलूल बयान देते हैं।
जेडीयू एमएलसी ने आगे कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन लठबंधन बन गया है, और आगामी 14 नवंबर को मतगणना के दिन इन्हें जनता के मूड का अंदाज़ा हो जाएगा। उन्होंने आत्मविश्वास जताया कि 2025 का परिणाम 2010 जैसा ऐतिहासिक होगा।
डीएनबी भारत डेस्क