बछवाड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, लगातार सातवीं बार चुने गए शशिशेखर राय

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में व्यापार मंडल बछवाड़ा के अध्यक्ष पद का चुनाव एवं मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमारी पूजा की देख रेख में मतदान व मतगणना कार्य संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत समिति भवन में मतदान प्रांरभ हो गया। वहीं चुनाव शुरु होते ही मतदाताओं की लाईन लग गई।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि व्यापार मंडल की स्थापना 1980 में पुर्व विधायक भुवनेश्वर राय के द्वारा किया गया था। उसके बाद उनके पुत्र शशिशेखर राय 1990 में पहली बार बछवाड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गये थे। जिसके बाद लगातार छः बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। वर्ष 2022 में पहली बार दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि बछवाड़ा व्यापार मंडल के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 302 है। चुनाव के दौरान 238 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के दौरान शशिशेखर राय को कुल मत 181 मत प्राप्त हुआ। वही दुसरे स्थान पर रहे अरूण कुमार सिंह को 48 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के दौरान 9 मत को रद्द किया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने 133 मत से शशिशेखर राय को विजय घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। जीत के बाद समर्थको में खुशी की लहर दौर गयी। समर्थको ने विजयी अध्यक्ष को फुल माला पहनाकर स्वागत किया। वही कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को रंग अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया।

Share This Article