बेगूसराय के मटिहानी विधायक ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर सुनाई खरी खोटी, तो चिकित्सक संघ ने विधायक को माफी नहीं मांगने पर दी आंदोलन करने की धमकी

DNB Bharat Desk

 

मटिहानी के जदयू विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजकुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने  चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब खड़ी खोटी सुनाई थी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ने लगा है एवं इस बाद विवाद को लेकर चिकित्सकों के संघ ने भी आंदोलन की धमकी दी है । साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि अगर मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह पीड़ित चिकित्सक से माफी नहीं मांगते हैं या फिर उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो चिकित्सक अपने कार्य का भी बहिष्कार करेंगे ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के मटिहानी विधायक ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर सुनाई खरी खोटी, तो चिकित्सक संघ ने विधायक को माफी नहीं मांगने पर दी आंदोलन करने की धमकी 2दरअसल बेगूसराय जिले के नाव कोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में बच्चों के खेलने के दौरान हुए बम धमाके में 6 बच्चे घायल हो गए थे जिनमे दो बच्चों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा था और उन्हीं बच्चों से मिलने के लिए बुधवार की रात मटिहानी के जदयू विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजकुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने  चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब खड़ी खोटी सुनाई थी

बेगूसराय के मटिहानी विधायक ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर सुनाई खरी खोटी, तो चिकित्सक संघ ने विधायक को माफी नहीं मांगने पर दी आंदोलन करने की धमकी 3और जब यह मामला सुर्खियों में आया तब अब चिकित्सक संघ ने भी आंदोलन की धमकी दी है और इसी करी में चिकित्सकों ने सीधे शब्दों में कहा है कि यह एक विधायक जैसे पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देता है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। अन्यथा कल चिकित्सक आक्रोश मार्च निकालेंगे एवं मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री से शिकायत के बाद चिकित्सकों के द्वारा बड़े आंदोलन की भी तैयारी की जाएगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article