प्यार दीवाना होता है: 42 वर्ष के शिक्षक को 20 वर्ष की छात्रा से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, प्यार न तो उम्र देखती है और न ही अमीर गरीब। इतना ही नहीं प्यार में कभी कभी इंसान पागल भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है समस्तीपुर से जहां एक 22 वर्ष की छात्रा को अपने से बाइस वर्ष बड़े अपने ही शिक्षक से प्यार हो गया। दोनों प्यार में इस कदर पागल हुए कि उन्हें न तो रिश्ते का ख्याल रहा न ही सामाजिक बंधन का। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा का है जहां एक 22 वर्षीय छात्रा को अपने कोचिंग वाले सर से प्यार हो गया और फिर उन्होंने मंदिर में शादी भी रचा ली।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक शिक्षक अपनी ही छात्रा से मंदिर में शादी रचा रहे हैं। इस शादी का गवाह वहां आसपास के लोग बने। हालांकि प्यार में शादी तो बहुत होता है लेकिन इस शादी की चर्चा जोरों पर है क्योंकि एक अधेड़ उम्र के शिक्षक और एक 20 वर्षीया छात्रा की प्रेम कहानी है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा रोसड़ा बाजार स्थित एक कोचिंग में अंग्रेजी पढ़ने आती थी। वहीं पर शिक्षक और छात्रा के बीच प्यार हुआ और प्यार दिनों दिन परवान चढ़ता गया। फिर दोनों ने विवाह कर लिया। बाद में शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए दोनों ने कोर्ट मैरिज भी किया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक की पत्नी का देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article