लखनपुर गांव में नवविवाहिता की दहेज के खातिर गला दबाकर हत्या किए जाने का मायके वाले ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत तेयाय ओपी के लखनपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना तेयाय के लखनपुर गांव में एक नवविवाहिता का दहेज के खातिर गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में 23वर्षीय मृतिका बबिता देवी के पिता नगर थाना क्षेत्र के मोम्हदपुर निवासी राजा राम सह ने थाना में कांड संख्या 319/23 दर्ज कराते हुए दर्ज प्राथमिकी में ससुरालवाल वालों पर नवविवाहित महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही लड़की के मायके वालों में कोहराम मच गया। घटना तेयाय ओपी थानाक्षेत्र के लखनपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले रंजीत शाह की पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। मृत बबीता देवी के पिता राजाराम शाह ने बताया है कि 16 फरवरी 2023 को अपनी पुत्री की शादी रंजीत शाह के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे।

उपहार स्वरूप जो बन पड़ा था वह सब दिए थे। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरी पुत्री को डेढ़ लाख रुपया फिर से दहेज के रूप में मांगने को लेकर लगातार उसके साथ मारपीट गाली गलौज हमेशा करते रहता था। इसको लेकर कई बार रंजीत शाह को मेरे द्वारा समझाया बुझाया गया था। इसके बावजूद भी वह अपने आदत से बाज नहीं आ रहा था।

मृतिका के पिता ने कहा लगातार उसके साथ ससुराल वाले मारपीट गाली गलौज किया करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि ससुराल वाले लगातार फोन कर डेढ़ लाख रुपए की मांग करते रहता था। जब डेढ़ लाख रुपया लड़का को फिर से नहीं मिला। तो उसके बाद मेरे पुत्री के साथ और ज्यादा मारपीट करने लगा। इस मारपीट के बाद लड़का के घर पर जाकर एक बार पंचायती भी किया गया।

पंचायत में फैसला हुआ था कि अब परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि हमे पता चला कि बीती रात भी मेरे पुत्री के साथ मारपीट कर उसे निर्मम तरीके से लड़का पक्ष के वरूण साह के पुत्र अमरजीत साह, रंजित साह, मीना देवी पति वरूण साह, आरती देवी पति राकेश साह पिता स्वरूप साह ग्राम बगबाड़ा गला दबाकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मेरे पुत्री को पुरे ससुराल वाले मिलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया और शव को घर के कमरा में छोड़कर ससुराल वाले पूरे परिवार घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही तेयाय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article