नालंदा:नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे रहुई प्रखण्ड के ईमामंगज गांव, मृतक एयर फोर्स जवान रंजीत कुमार के परिजनों से मुलाकात कर दिया सांत्वना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा रहुई प्रखंड के इमामगंज गांव पहुंचे जहां उन्होंने मृतक एयर फोर्स जवान रंजीत कुमार के परिजनों से मुलाकात की इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होते नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में भी अपराध चरम पर है तभी तो अपराधी बेलगाम हो गए हैं और लगातार खुलेआम हत्या जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
नालंदा:नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे रहुई प्रखण्ड के ईमामंगज गांव, मृतक एयर फोर्स जवान रंजीत कुमार के परिजनों से मुलाकात कर दिया सांत्वना 2अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगल राज को जनता राज कहकर गुंडाराज में तब्दील करने का काम कर रहे हैं। बीजेपी जंगल राज से भी लड़ने का काम किया है। बिहार में जो जंगल राज लाने वाले शैतान हैं।
यह बिहार की जनता को दहशत में लाना चाहते हैं बीजेपी कभी ऐसा होने नहीं देगी। ऐसे शैतानों को हर हाल में सजा मिले इसके लिए बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article