खगड़िया परबत्ता थाना के एक होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान हार्ड अटैक से हुई मौत

DNB Bharat

पुलिस महकमा में पसरा मातमी सन्नाटा, सलामी देकर दी अपने साथी को अंतिम विदाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना में रविवार अहले सुबह ड्यूटी के दौरान ही एक होम गार्ड की हुई मौत। बताते चलें कि होम गार्ड जवान रमाकांत मंडल जो परबत्ता थाना में होमगार्ड के जवान के रूप में तैनात थे और बीते शनिवार की देर संध्या क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी के साथ रात्रि गस्ती कर लौटे और गार्ड रूम में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, इसके तुरंत बाद उसे प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया।

- Sponsored Ads-

जहां मौजुद चिकित्सक डॉ हरिनंदन शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत होम गार्ड जवान गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के पसराहा थाना अंतर्गत नवटोलिया निवासी है। जहां परिजनों को सुचना प्राप्त होते हीं परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया। इतना ही नहीं रमाकांत मंडल की मौत से स्थानीय पुलिसकर्मियों के बीच भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बताते चलें कि रविवार की सुबह मृत रमाकांत मंडल को परबत्ता थाना परिसर में मौजूद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उनके शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ी उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता ले जाया गया।

जहां चिकित्सक ने बताया कि हृदय गति रुगए से उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके स्वजनों को नवटोलिया पहुंचाकर सुपुर्द कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को भी दी गई है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article