डीएनबी भारत डेस्क
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा शराब माफियाओं पर कारवाई की जा रही है। कारवाई के दौरान देशी शराब व विदेशी शराब भी जब्त किया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बिहार शरीफ अनुमंडल के बिहार थाना परिसर में शराब का विनाष्टिकरण किया गया।
- Sponsored Ads-

शराब विनाष्टिकरण में बिहार थाना, दीपनगर थाना, लहेरी थाना, सोहसराय थाना, हरनौत थाना, रहुई थाना समेत कई थाना से कई कांडों से बरामद शराब का विनाष्टिकरण उत्पाद विभाग एवम अन्य पदाधिकारी के देखरेख में किया गया। पूरे जिले से कई थाना के द्वारा लगभग 1020 लीटर देसी शराब और 214 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया था।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
