डीएनबी भारत डेस्क
खबर समस्तीपुर से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने बीती रात घर मे सोए अवस्था मे एक मजदूर को गला रेत कर बुरी तरह जख्मी कर फरार हो गया।
जख्मी को परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।
जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर धरमपुर वार्ड 26 निवासी नेयाज अहमद के रूप में हुई है ।हालांकि घटना का कारण अभी स्पस्ट नही हो सका है।पुलिस इस पूरे मामले की तफशीश में जुट गई है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट