बेगूसराय में सड़क हादसे में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

घायल की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी निवासी ललन महतो एवं उनके भतीजे यशराज राज के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीते शाम  सड़क हादसे में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के एनएच- 28 की है। घायल की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी निवासी ललन महतो एवं उनके भतीजे यशराज राज के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि ललन महतो बीते शाम अपनी पुत्री को ई रिक्शा से उसके ससुराल फुलवरिया पहुचाने जा रहे थे इसी क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी जिससे कि चाचा भतीजा बुरी तरह घायल हो गए । आनन फानन में

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल 2स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें बरौनी पीएससी में भर्ती कराया गया जहां से घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । फिलहाल दोनों ही घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article