बेगूसराय: संजात पथ पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,वसूल किया जुर्माना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार को दल बल के साथ क्षेत्र में दिवा गस्ति कर रहे थे।इसी दौरान विभागीय आदेश के आलोक में बेगूसराय संजात पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जिससे बाइक सवारों में हडकंप  मच गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय: संजात पथ पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,वसूल किया जुर्माना 2इस दौरान पुलिस के द्वारा बाइक सवारों के डांर, डिक्की, हेलमेट और वाहन से संबंधित जरूरत की कागजातों को भी देख रहे थे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, अवैध समान और चोरी की बाइक से संबंधित जांच विभागीय आदेश के आलोक में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो बाइक सवारों से एक, एक हजार कुल दो हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किए गए हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article