मृत व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव के रहने वाले महेश शर्मा का पुत्र लालू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। जबकि घायल भांजा की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार पिकअप भान ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार मामू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में भांजा को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया स्थित एनएच 31 के समीप की है।
मृत व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव के रहने वाले महेश शर्मा का पुत्र लालू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। जबकि घायल भांजा की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मामू भांजा एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खगड़िया अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए गए थे। अपने रिश्तेदार से मिलकर मामू और भांजा मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।
तभी बलिया एनएच 31 के पास तेज रफ्तार पिकअप भान ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में लालू कुमार शर्मा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भांजा राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस के द्वारा मोबाइल के माध्यम से घर बालों को मिला की इस सड़क हादसे में लालू शर्मा की मौत हो गई।
जबकि इसके साथ राजेश कुमार घायल है। इसी सुचना पर आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल भांजा राजेश कुमार को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थित उसकी चिंताजनक बनी हुई। वही बलिया थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
