दो माह पहले शिलान्यास,अब तक नहीं बनी सड़क,ग्रामीणों में आक्रोश

DNB Bharat Desk

उसी दिन विधायक द्वारा तीन चार अन्य सड़को का शिलान्यास किया गया था,जो बनकर पूरा हो गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड में स्थानीय विधायक राजवंसी महतो द्वारा अनुसंशित बरियारपुर पश्चिम पंचायत के गोरबद्दा पीपल पेड़ के नजदीक से पुलिया की ओर जाने वाली पथ का निर्माण कार्य शिलान्यास के महीनों बाद भी शुरू नही होने से ग्रामीणों में असंतोष व्यपात है ।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों ने जनहित में अबिलम्ब इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने का मांग किया है । बताते चले कि 12 लाख 87 हजार रुपये की राशि से बनने वाले इस सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल बिहार विधान सभा राजवंसी महतो ने विगत 15 फरवरी 2023 को किया था ।दो माह पहले शिलान्यास,अब तक नहीं बनी सड़क,ग्रामीणों में आक्रोश 2

योजना का कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य प्रमंडल टू बखरी को बनाया गया था । इसी दिन विधायक द्वारा तीन चार अन्य सड़को का शिलान्यास किया गया था। जो बनकर पूरा हो गया है ।

लेकिन अभिकर्ता द्वारा इस सड़क का निर्माण अबतक पूरा नही किया गया है । सड़क नही बनने के कारण टूटे फूटे सड़को से आने जाने में ग्रामीण व राहगीरों को काफी परेशानी होता है । सड़क नही बनने से स्थानीय लोगो मे विधायक एवं एजेंसी के प्रति आक्रोश है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article