नालंदा: जिला राजद के युवाध्यक्ष मनोनित होने के बाद मनोज यादव ने कहा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले मे बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष राजेश यादव ने चौसंडा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार को नालंदा जिला युवा राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। युवाध्यक्ष मनोनीत होने पर मनोज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं युवा आईकॉन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामाजिक न्याय सांप्रदायिक सौहार्द एवं ए टू जेड की नीति को हर गांव गांव और बुथ पर पहुंचने का काम करूंगा।

- Sponsored Ads-

पार्टी का युवा इकाई जिला अध्यक्ष के साथ कम से कदम मिलाकर काम करेगे। बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो। 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के हाथो को मजबूत कर बिहार के मुख्यमंत्री बनाने काम करेंगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article