समस्तीपुर: दलित सेना के संगठन का किया गया विस्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: दलित सेना के संगठन का किया गया विस्ता

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के रामबाबू चौक स्थित नगर कार्यालय में दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान के अध्यक्षता में दलित सेना समस्तीपुर के संगठन का विस्तार किया गया। राजद नेता पूर्व उप सरपंच विजय कुमार महतो को दलित सेना का पूसा प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

विजय कुमार महतो ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज जी के कार्य से प्रभावित होकर दलित सेना में जुड़ने का फैसला किया है। वही राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने सांसद प्रिंस राज पासवान के कामो की सराहना करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कर फिर से समस्तीपुर सांसद की शीट पर बिठाने की बात कही ।

समस्तीपुर: दलित सेना के संगठन का किया गया विस्तार 2वही शुभकामनाएं देने वालों में रालोजपा नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी दलित सेना राजीव दास, नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार झा,नीरज भारद्वाज, ऋषि सिंह, आदि लोगों ने शुभकामनाएं दिए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article