‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेजस्वी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करने के बाद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश से पूछा सवाल ‘भ्रष्टाचार से…’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सीबीआई के द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध नौकरी के बदले जमीन मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बिहार में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक तरफ जहां विपक्ष ने तेजस्वी से इस्तीफा मांगा है तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मांग की है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बर्खास्त करें। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर सीएम नीतीश से मांग की है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बर्खास्त करें।

- Sponsored Ads-

उन्होंने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि जब लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे और उनके ऊपर चारा घोटाला में चार्जशीट दाखिल किया गया था तो नीतीश कुमार ने लालू से इस्तीफा मांगा था अब वही नीतीश कुमार तेजस्वी को सरकार से बर्खास्त करें। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश से सवाल भी किया कि आप भ्रष्टाचार से समझौता करेंगे या भ्रष्टाचार के आरोपी को बर्खास्त यह हम अब देखना चाहते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article