विधायक एवं कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन पर नप बीहट के मुख्य द्वार पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन समाप्त

DNB Bharat Desk

 

नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुषपांकर से वार्ता के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार शर्मा , जितेन्द्र कुमार, गौतम कुमार , नारायण सिंह, कृष्णा मुरारी , क्षेत्रीय विकास मोर्चा के महासचिव फुलेना पासवान सहित अन्य उपस्थित रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

16 सूत्री मांगों को लेकर उप मुख्य पार्षद, पुर्व मुख्य पार्षद एवं अन्य वार्ड पार्षद नगर परिषद बीहट द्वारा विगत 15 सितम्बर 23 से आयोजित हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन सोमवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी बीहट प्रथमा पुषपांकर एवं स्थानीय विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल राम रतन सिंह,एटक नेता प्रह्लाद सिंह के हस्तक्षेप पर स्थगित हो गया।

- Sponsored Ads-

नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुषपांकर से वार्ता के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार शर्मा , जितेन्द्र कुमार, गौतम कुमार , नारायण सिंह, कृष्णा मुरारी , क्षेत्रीय विकास मोर्चा के महासचिव फुलेना पासवान सहित अन्य उपस्थित रहे। विदित हो कि शुक्रवार से वार्ड पार्षदों का शुरू हूए यह धरना प्रदर्शन दिनों दिन रंग लाता रहा।

जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्थानीय विधायक सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर अपने नगर परिषद के विकास, युवाओं के रोजगार की गारंटी, स्वच्छता, साफ-सफाई, नाला निर्माण, हाई मोस्ट लाईट, सड़क निर्माण कार्य, वार्ड पार्षदों के मान-सम्मान, जनशिकायत निवारण एवं वर्तमान मुख्य पार्षद के कार्यकलाप, 8 महीने में एक भी नहीं हुए विकास के कार्यों सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड संख्या -37 सिमरिया धाम से पद यात्रा प्रारम्भ कर नगर परिषद बीहट कार्यालय के मुख्य द्वार पर वार्ड पार्षद, पूर्व मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किए थे।

विधायक एवं कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन पर नप बीहट के मुख्य द्वार पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन समाप्त 2जो बेहतर संवाद व संबंध तथा आश्वासन के आधार पर सोमवार की शाम में समाप्त हो गया। वहीं इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में तेघड़ा विधायक की अगुवाई में धरना पर बैठे उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के साथ औपचारिक वार्ता की गई। और फिर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह की पहल पर कार्यपालक पदाधिकारी ने धरना स्थल पर आकर फोटो खिंचवाकर बिना कुछ कहे चलीं गईं। उसके बाद धरनार्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।

विधायक एवं कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन पर नप बीहट के मुख्य द्वार पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन समाप्त 3वहीं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति एम ए की पढ़ाई की हो उनको कोई कैसे कठपुतली कह सकता है, अंहकार को त्याग कर जनता के बीच बैठें। वहीं धरना प्रर्दशन के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि, पिछले 10 सालों के कार्य की जांच होगी और मैं उसपर हस्ताक्षर भी करूंगा लेकिन इस 8 महीने का भी जांच किया जाए । वहीं दूसरी तरफ इससे नगर परिषद बीहट के चहुंमुखी विकास की आशा की किरण नगरवासियों में जग गई है। इस आशय की जानकारी धरना-प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे उप मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट ऋषिकेश कुमार ने दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article