बेगूसराय:वीरपुर के बरहारा दुग्ध सहयोग समिति का चुनाव सम्पन्न,अरूण को पराजित कर 55 मतों के अन्तर से पप्पु बने अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहारा दुग्ध सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर रहने से प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार निराला के नेतृत्व में शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराया गया। इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कुल 153 मतदाताओं में से 140 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि मताधिकार के समय सीमा समाप्त होने पर मत पेटी को सुरक्षित प्रखंड कार्यालय पर लाया गया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मतों की गन्नना किया गया जिसमें अरूण कुमार को 42, पप्पू कुमार को 97 वें मत प्राप्त हुए। एक मत वोग्स के रूप में था।इस प्रकार पप्पू कुमार को 55 मतों से विजई घोषित किया गया है। और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

बेगूसराय:वीरपुर के बरहारा दुग्ध सहयोग समिति का चुनाव सम्पन्न,अरूण को पराजित कर 55 मतों के अन्तर से पप्पु बने अध्यक्ष 2इस दौरान सीओ ललीता कुमारी, थाना अध्यक्ष पल्लव कुमार भी चुनाव शुरु होने से लेकर प्रमाण पत्र देने तक मौजूद थे। मौके पर मौजूद मुखिया अशोक पासवान, पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष सुखराम महतो, अनिल कुशवाहा,रतन शर्मा आदि दर्जनों लोगों ने पप्पू को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने से वधाई देते हुए कहा पप्पू के नेतृत्व में बरहारा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति और विकास करेगी।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article