अंतिम दो चरणों के मतदान में भाजपा ने बिहार में झोंक दी ताकत, योगी आज तो शाह कल और मोदी…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। छठे चरण का मतदान शनिवार को होना है जिसके लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। लेकिन भाजपा ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है।

- Sponsored Ads-

सातवें चरण के मतदान के लिए गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनो ही बिहार में एक बार फिर चुनावी सभा करने के लिए आयेंगे। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार में दो चुनावी सभा करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार आएंगे।

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को आरा में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे तो जहानाबाद में जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पाटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट के मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान कर बहुमत से जीत दिलाने की अपील करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुरुवार को बिहार के मोतिहारी और पश्चिम चंपारण के सुगौली में चुनावी सभा करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article