छेड़खानी मामले में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

छेड़खानी मामले में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही है जांच

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही स्थित अति व्यस्ततम बेगूसराय संजात पथ पर लक्ष्मीपुर से बेगूसराय स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जा रही दो लड़की के साथ गाली-गलौच,मार पीट करते हुए दुष्कर्म करने की नियत से मकैई के खेत में घसीटते हुए ले जाने के दुस्साहस करने वाले तीन युवकों के विरुद्ध पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराया है.

छेड़खानी मामले में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही है जांच 2पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर निवासी हरे राम पासवान का पुत्र अनिल कुमार,व्यास कुमार समेत तीन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article