सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 305 गर्भवती महिलाओ का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

DNB Bharat Desk

गर्भावस्था में महिलाओं को विषेश रूप से दाल,हरी सब्जी, अंडा, गुर, नीबू, साग,चुड़ा,सोयाबीन ,बदाम समेत अन्य पौष्टिक आहार लेना जरुरी है,साथ ही एक बच्चे से दुसरे बच्चे के बीच पांच वर्ष का अन्तर होना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में डॉ जीवछ साह व डॉ शशि भुषण के द्वारा 305 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।

- Sponsored Ads-

सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 305 गर्भवती महिलाओ का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 2स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर,पल्स,वजन,शुगर ,युरिन,एचआईईवी, बीपी,एफएचएस, हेमोग्लोविन समेत विभिन्न प्रकार का जांच किया गया। जांच शिविर में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव पुर्व होने वाले खतरो के लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन वार स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनो स्वास्थ्य की सही जानकारी प्राप्त होता है। स्वास्थ्य जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों की भी जानकारी मिलती है। साथ ही बच्चों के विकास के गतिविधियों का भी पता चलता है। उन्होने गर्भवती महिलाओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गर्भ धारण के समय महिलाओं को आयरण की गोली के साथ-साथ कैल्शियम की गोली खाना बहुत जरूरी है।

साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के संबंध में बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को विषेश रूप से दाल,हरी सब्जी, अंडा, गुर, नीबू, साग,चुड़ा, सोयाबिन,बदाम समेत अन्य पौष्टिक आहार लेना जरुरी है। साथ ही एक बच्चे से दुसरे बच्चे के बीच पांच वर्ष का अन्तर होना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्थायी व अस्थायी दोनो तरह के परिवार नियोजन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निः शुल्क उपलब्ध है।

जरूरत के हिसाब से धात्री महिला अपना चयन कर सकती है। शिविर में मौजूद सभी गर्भवती महिलाओ के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया।

सीएचसी बछवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 305 गर्भवती महिलाओ का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 3मौके पर स्वास्थकर्मी शालिनी सिन्हा,जंयती कुमारी,अंजनी झा,अनीता कुमारी,आशा देवी,आशा फैसिलिटेटर सोनी कुमारी,विभा कुमारी,नवीना कुमारी,मीरा कुमारी,किरण कुमारी,रूबी कुमारी,बबीता कुमारी,आशा बेबी कुमारी,कामिनी कुमारी,रंजू कुमारी,अनिता कुमारी,सीता कुमारी,मीरा कुमारी,ममता कुमारी,राधा कुमारी समेत विभिन्न पंचायतों के गर्भवती महिलाएं मौजूद थी।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

 

 

Share This Article