बेगूसराय पुलिस ने फ़र्जी एसटीएफ पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लोहियानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत होटल कैप्सन से हुआ फर्जी एसटीएफ अधिकारी चार पहिया वाहन और वर्दी के साथ बेगूसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लोगों पर वर्दी का धौंस जमाकर ठगी करने वाला फर्जी एसटीएफ अधिकारी को एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर लोहियानगर ओपी क्षेत्र अन्तर्गत कैप्सन होटल से बेगूसराय पुलिस ने पुलिस वर्दी सहित चार पहिया वाहन सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस ने फ़र्जी एसटीएफ पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी 2

22 अगस्त को बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि भवेश कुमार चौधरी नाम का एक व्यक्ति जो अपने आप को एसटीएफ का ऑफिसर बताकर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दे रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार लोहियानगर ओपी के पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

बेगूसराय पुलिस ने फ़र्जी एसटीएफ पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी 3

जिसमें कैप्सन होटल के कमरा नं 310 में छापेमारी किया गया जिसमें भवेश कुमार चौधरी पे० बालमुकुंद चौधरी सा० मंझौलिया थाना अशोक पेपर मिल जिला- दरभंगा को गिरफ्तार कर कमरे की तालाशी के दौरान पुलिस की वर्दी 02 सेट, एक जोड़ी लाल जूता, 02 लेदर का लाल बेल्ट, 02 मोबाईल एवं 01 पुलिस का डंडा जो पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रयोग में लाया जाता है को जप्त किया गया एवं होटल में लगे मारूती सुजूकी इजनीस चार पहिया वाहन को भी जप्त किया गया है।

पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त भवेश चौधरी से जब इन पुलिस वर्दी के समानों के बारे में पुछताछ किया गया तो बताया गया कि लोगों पर धौस जमान के लिए पुलिस की वर्दी पहनते थे तथा अपने आप को बेगूसराय एसटीएफ का हेड ऑफिसर बताते थे। छापेमारी टीम में सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, पुअनि विकास कुमार एसटीएफ एसओजी-03, पुअनि अमरजीत प्रताप सिंह ओपी अध्यक्ष लोहियानगर, सअनि राज कुमार पासवान, लोहियानगर ओपी, सि मोहन कुमार, जिला आसूचना इकाई, सि रविशंकर भारती जिला आसूचना इकाई शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article