अमेरिका में पीएम मोदी के निर्णयों का सीएम नीतीश ने किया स्वागत, एक्स पर लिखा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच लिये गये निर्णयों को स्वागत योग्य बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं।

- Sponsored Ads-

दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। बिहार के लोग माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उससे उत्पन्न होनेवाले नये अवसरों से उत्साहित हैं।

विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है। इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे। इस सफल यात्रा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बधाई।’

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article