बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में सड़क हादसे के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के मराची थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार मोटरसाइकिल से अपने घर से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान पंचमाला के पास वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

- Sponsored Ads-

हादसा इतना भीषण था कि राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा 2मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल परिसर में मातम का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

Share This Article