मंझौल कपड़ा व्यवसायी संजीव हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना मंझौल में 23 मई की रात्रि कपड़ा व्यवसायी की अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थानाक्षेत्र के सहायक थाना मंझौल में कपड़ा दुकानदार संजीव कुमार सहनी हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने खुलासा किया है। हत्याकांड में संलिप्त 02 अपराधियों को 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ बेगूसराय पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

मंझौल कपड़ा व्यवसायी संजीव हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा 2

पूर्व में आपस में मारपीट की घटना को लेकर निजी दुश्मनी 

दोनों अभियुक्तों के द्वारा कपड़ा दुकानदार संजीव कुमार सहनी को जप्त किए गए मोटरसाईकिल से उसके घर के पास से ही ले जाकर शिवरी बांध के पास गोली मारकर बांध के नीचे फेंक दिया गया था। जिसकी मृत्यु घटना के पश्चात इलाज के क्रम में हो गया था।

मंझौल कपड़ा व्यवसायी संजीव हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा 3

सहायक थाना मंझौल अन्तर्गत मंझौल (अच्छे लाल सहनी टोला) मंझौल – 02 वार्ड सं0 09 थाना – चेरियाबरियारपुर जिला- बेगूसराय के निवासी शंभु सहनी पे० स्व० बलदेव सहनी के पुत्र संजीव कुमार सहनी जो मंझौल बाजार में रेडिमेड दुकान चलाते थे का अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा 25 मई रात्री में रॉड एवं गोली मार कर जख्मी जख्मी हालत में सिउरी कोठी बाध के पास फेंक दिया गया था।

मंझौल कपड़ा व्यवसायी संजीव हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा 4

जिनकी इलाज के क्रम में दिनांक 27 मई को मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में चेरियाबरियारपर थाना कांड सं0 131/23, दिनांक 28.05.23 धारा-302/201 / 341 भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें मंझौल थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुलिस पदाधिकारी, जियाउद्दीन खान, शिवमूर्त्ति सिंह, सशस्त्र बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

गठित टीम के द्वारा लगातार सूचना, आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए हत्या की घटना को अंजाम देने वाले संलिप्त अपराधकर्मी दर्शन कुमार उर्फ डोंगा पे अरूण कुमार सा मंझौल -02 वार्ड नं0 11 बाबा टोला थाना मंझौल जिला- बेगूसराय एवं राहुल कुमार उर्फ गोनू पे० श्याम प्रकाश पोद्यार सा० मंझौल अच्छेलाल सहनी टोला थाना मंझौल ओ०पी० जिला- बेगूसराय को 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article