बेगूसराय पुलिस को सफलता, एक युवक को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है। हालांकि बताया जा रहा है युवक सेना का जवान है। पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है। बेगूसराय पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर थाना की पुलिस ने लोहिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज के पास मिली है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को सफलता, एक युवक को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार 2पकड़ा गया युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव का बेटा राज किशोर कुमार है। उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपों से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव लेकर एक व्यक्ति जा रहा है। उसके पास से बरामद मोबाइल की भी जांच चल।इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ लिया।

बेगूसराय पुलिस को सफलता, एक युवक को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार 3बताया जा रहा है कि पकड़ा गया राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था। वह पिछले तीन-चार दिन से गांव में ही रह रहा था। इस संबंध में अभी विशेष कोई खुलासा नहीं हो रहा है।एसपी मनीष ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। जिसका उपयोग मकान को गिराने और लैंड माइंस लगाने में किया जाता है। जांच और पूछताछ की जा रही है।उसके सेना में रहने की जानकारी मिली है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article