धनतेरस पर बाजारों में हुई धन की वर्षा,जमकर लोगों ने की खरीदारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में मंगलवार को धनतेरस को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमर पड़ी ।लोगों ने जमकर बर्तन ,सोना ,चांदी से लेकर झाड़ू तक की खरीदारी किया । प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित मां मोटर्स बाड़ा में बजाज कंपनी की बाइक शोरूम, मेघौल में टीवीएस सुजुकी की बाइक तो खुदाबनपुर बाजार में हीरो एवं बुलेट के शोरूम पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखा गया और लोगों ने खरीददारी भी किया है ।

कितने की खरीदारी हुई इस बाबत दुकानदारों ने बताया कि यह दुकान बढ़ाने के बाद पता चलेगा । बताते चलें कि शास्त्रों में मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी बर्तन नए वाहन ,जमीन, मकान धनिया हल्दी, झाड़ू आदि की खरीदारी करने से घरों में 13 गुना धनों में वृद्धि होती है।

- Sponsored Ads-

धनतेरस पर बाजारों में हुई धन की वर्षा,जमकर लोगों ने की खरीदारी 2इसी लोकोक्ति को देखते हुए महंगाई के बावजूद प्रखंड स्तरीय बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की और भारी भीड़ खरीदारों का देखा गया। दुकानदार  का भी बल्ले बल्ले रहा। दीपावली का त्यौहार 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article