बेगूसराय में प्रशासन तुष्टिकरण का कर रही है नंगा नृत्य- गिरिराज सिंह

DNB Bharat

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने उक्त बाते कही।

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले की जिस प्रखंड की आप चर्चा करें, यहां एक सोची समझी साजिश के तहत लव जिहाद और लैंड जिहाद चल रहा है। लव जिहाद व लैंड जिहाद के साथ-साथ हमारी दुर्गा माता की प्रतिमाओं को तबाह व बर्बाद किया जाता है।मूर्तियों को अपमानित किया जाता है। उक्त बातें स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को मैदाबभनगामा गांव में कही।

वे मैदाबभनगामा गांव से अपहृत किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों से बात करने के दौरान कह रहे थे कि यहां लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है और जिले के एसपी कहते हैं उसका नाम दर्ज है। आज अगर ताजिया पर इस तरह की घटनाएं घटती तो क्या होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज बेगूसराय जिले में प्रशासन तुष्टिकरण का नंगा नृत्य कर रही है।

- Sponsored Ads-

लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में दस से अधिक हिन्दू लड़कियां लव जिहाद की शिकार हुई है और केस करने से पूर्व परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। लेकिन प्रशासन चुप है। उन्होंने लोगों से अपने संस्कार व संस्कृति को जगाने और अपनी सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि गिरिराज के शरीर में जब तक जान रहेगी, तब तक ऐसे सनतन विरोधी कार्य और धर्म का विरोध करता रहूंगा।

उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवलिंग को तोड़ दिया जाता है और हिंदुओ को फंसा दिया जाता है नीतीश बाबू अन्याय नहीं करें, चोरी और सीना जोड़ी भी।
स्थानीय सांसद व विधायक कुंदन कुमार ने उपस्थित लोगों से मंदिरों में नियमित पूजा अर्चना करने की अपील की। ताकि हमारा सनातन धर्म बचा रहे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष कुंदन भारती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छोटेलाल सिंह, मृत्यंजय कुमार वीरेश, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व सरपंच फूलचंद पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article