प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों ने की प्रेमी युवक की बेरहमी से हत्या, शादीसुदा प्रेमिका…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके के बूढ़ानगर गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मृतक युवक पिंटू कुमार का इस्लामपुर थाना के माधोपुर गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग की भनक जब युवती के परिजनों को लगी तो युवती की शादी 21 मई को कर दी। शादी के बाद भी युवक और युवती फोन के माध्यम से बात करते थे।

- Sponsored Ads-

शादी के कुछ दिन बाद युवती 6 जून को अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ भाग गई। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया और काफी हंगामा भी हुआ। हालांकि इस मामले को दोनों पक्षो की ओर से सुलझाया भी गया। वावजूद प्रेमिका पक्ष के परिजनों को यह बात रास नही आई। प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि पिंटू कुमार का अपहरण किया और उसकी बेरहमी से पिटायी करते हुए दांत तोड़कर गुप्तांग को भी नुकसान पहुँचाया। युवक की बेरहमी से पिटायी कर अधमरा करते हुए जबरन जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और शव को बूढ़ानगर इलाके में फेंक दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को इस्लामपुर थाना के माध्यम से हुई। परिजनों ने बताया कि युवक पिंटू कुमार हिलसा थाना के खोरमपुर में अपने परिवार के यहां रहकर पढ़ाई करता था उसी इलाके से पिंटू कुमार का अपहरण किया गया और इस्लामपुर थाना के बूढ़ा नगर में बेरहमी से हत्या करके शव को फेक दिया। फिलहाल इस मामले में 6 लोगो को आरोपित कर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रेमी प्रेमिका दोनों का आपस मे भाई बहन का रिश्ता बताया जा रहा है। मृतक पीरविगहा थाना क्षेत्र के ल्हासे विघा का रहने वाला है। वही पीर विघा ओपी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article