नालंदा में शव वाहन एंबुलेंस से 146 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक सहित एक शराब तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat

नालंदा जिला के राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा चौराहा मोड़ पर वाहन चेकिंग के क्रम में की गई कार्यवाई में पुलिस को मिली सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशन में होली के अवसर पर चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा चौराहा मोड़ पर वाहन चेकिंग के क्रम में थानाध्यक्ष राजगीर एवं रात्रि गश्ती दल के द्वारा शव ले जाने वाले एंबुलेंस से विशेष रूप से बनाये गये ताबुत के अंदर पांच बैग में छिपाकर रखा गया कुल 146 बोतल (कुल 139.5 लीटर) विदेशी शराब बरामद किया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में शव वाहन एंबुलेंस से 146 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक सहित एक शराब तस्कर गिरफ्तार 2

चालक पुनल कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष, तस्कर मदन शर्मा उर्फ मदन मिश्रा उम्र 54 वर्ष को गिरफतार किया गया है। पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ़्तार तस्कर द्वारा बताया गया है कि शराब का यह खेप रिम्स हॉस्पीटल रांची के पास लाया जा रहा था। जिसे मुजफरपुर में आपूर्ति करना था। दोनो गिरफ्तार व्यक्ति झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article