वीरपुर में अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत बेगूसराय संजात पथ पर बीआरसी के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना लगभग सोमवार रात्रि 10:30 बजे बेगूसराय संजात पथ वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बीआरसी वीरपुर पूर्वी बाजार पंचायत की है। मृतक की पहचान वीरपुर निवासी गेनो चौधरी के पुत्र जुगो चौधरी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मौत 2

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे मुजफरा की ओर से बेगूसराय की ओर जा रहे अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे जा रहे वृद्ध को कुचल दिया जिससे इलाज कराने के लिए ले जाने के क्रम में घायल वृद्ध व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोर दिया।

परिजनों ने बताया कि बीती रात जुगो चौधरी शौच के लिए बाहर निकले थे और सड़क किनारे बैठे हुए थे तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन उनको कुचलते हुए गड्ढे में पलट गई। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा जुगो चौधरी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही जुगो चौधरी की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article