बेगूसराय जिले के चर्चित परना मुखिया हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

DNB Bharat Desk

हत्याकांड मामले में फरार चल रहे वीरेंद्र यादव की पुलिस गिरफ्तारी करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पर वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के चर्चित परना मुखिया हत्या मामले मे आज पुलिस ने अपनी कारवाई को आगे बढ़ाते हुए हत्या के आरोपी बीरेंद्र यादव  के घर इश्तिहार चिपकाया है. इस्तेहार के बाद भी अगर आरोपी हाजिर नहीं होता हैँ तो उसके घर की कुर्की जप्ती की जाएगी.

बताते चले की दो फरवरी को चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया विरेंदर शर्मा की हत्या दीनदहारे अपराधियों के द्वारा कर दी गई थी. इस हत्या कांड को अपराधियों ने तब अंजाम दिया था जब मुखिया जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहा था तभी तरैया के आस पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के चर्चित परना मुखिया हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार 2इस मामले मे कई कुख्यात सहित अन्य अपराधियों को पुलिस ने जहां गिरफ्तार कर लिया है वहीं कईयों ने कोर्ट में सरेंडर करने का काम किया है. इसी हत्याकांड मामले में फरार चल रहे वीरेंद्र यादव की पुलिस गिरफ्तारी करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पर वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

बेगूसराय जिले के चर्चित परना मुखिया हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार 3जिस कारण आज मुफस्सिल थाना की पुलिस ने अरविंद यादव के घर इस्तेहार चिपकाया है. इस मामले में मुफस्सिल के थाना प्रभारी ने बताया है कि अगर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती हैँ या आरोपी सरेंडर करता है तो उसके घर की कुर्की जप्ती की जाएगी.

बेगूसराय संवादाता सुमीत कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article