तेघड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरौनी सिंधुखाना घाट में मछली मार रहा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरौनी सिंधुखाना घाट में मछली मार रहे युवक को तेघड़ा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया।शुक्रवार को बरौनी एक पंचायत के सिन्धुखाना घाट पर कुछ युवक हथियार के साथ जमा होकर बाया नदी में मछली मार रहे थे।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तेघड़ा थाना को दी गई। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए बदमाश वहां से भागने लगे। इसमें बरौनी निवासी निकेश कुमार को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही।

गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्तौल और दस गोली बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बाया नदी में मछली मारने को लेकर छोटे बड़े कई असामाजिक तत्वों का गैंग सक्रिय है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article