वीरपुर में पैसेंजर से भड़ी टेम्पो पलटी, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रा चिमनी के पास बेगूसराय संजात पथ की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पर्रा चिमनी के पास बेगूसराय संजात पथ पर शनिवार को अनियंत्रित टेम्पु के पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच तीन घायल लोगों में से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजवाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार वीरपुर पूर्वी, दुरवल दास भवानंदपुर और निशा कुमारी भवानंदपुर वार्ड नं 8 के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों में निशा कुमारी ने पीएचसी में इलाज कर रहे चिकित्सकों को बताया कि बेगूसराय से टेम्पो बीआर 09 पीए 5673 पर बैठ कर भवानंदपुर स्थित घर जा रहे थे।

इसी दौरान अनियंत्रित टेम्पो पर्रा चिमनी के पास पलट गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रोड ऐक्सिडेंट में घायल हुए लोगों को इलाज़ के लिए भेजा गया है। आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article