खोदावंदपुर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 55 की घटना। 

डीएनबी भारत डेस्क 

 बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 55 पर बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान खगड़िया निवासी राजू कुमार के रुप में किया गया।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक तेजी से सड़क पार कर रहा था। तभी रोसड़ा से बेगूसराय की ओर तीव्र गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक पर बैठा युवक जख्मी हो गया, जबकि एक अन्य युवक बाल बाल बच गया।

जख्मी युवक बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के मटकोरा निवासी बच्चन पासवान का नाती है, जो ननिहाल में कुछ युवकों के साथ मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक का इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article