छठ पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने अयोध्या गंगा घाट का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा में सोमवार की शाम डीएम तुषार सिंगला अयोध्या गंगा घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। खतरनाक घाटों के रूप में चिन्हित घाट पर प्रशासनिक सुधार के लिए ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मांग को भी प्रमुखता से रखा । डीएम के साथ एसपी मनीष सहित तेघड़ा के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

वही इस संबंध मे एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि डीएम ने तेघरा अनुमंडल के अयोध्या और झमटिया घाटों का निरीक्षण करते हुए कई निर्देश दिया है। घाटों पर साफ सफाई एवं बैरिकेटिंग की उपयुक्त व्यवस्था पर जोर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि डीएम ने सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर जोर दिया गया।

- Sponsored Ads-

छठ पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने अयोध्या गंगा घाट का किया निरीक्षण 2उन्होनें लाइटिंग की व्यवस्था करने तथा खतरनाक घाटों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया। मौके पर  डीएम के निरिक्षण मे  तेघड़ा बीडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ डॉ रविन्द्र मोहन सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article