गंगा नदी में डुब रही महिला को बचाने में युवक की डुबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिमरिया गंगा घाट चकिया थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान महिला को डूबने से बचाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव के रहने वाले खखुरू यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र यादव अपने ग्रामीणों के साथ गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया गए हुए थे। धर्मेंद्र यादव गंगा स्नान करने के बाद वह बाहर निकल कर खड़े थे।

गंगा स्नान करने के दौरान एक महिला डूब रही थी। डूबते देख महिला को बचाने के लिए धर्मेंद्र यादव गंगा नदी के पानी में कूद गया और महिला सकुशल गंगा नदी से बाहर निकल गई। लेकिन इस घटना में धर्मेंद्र यादव का गंगा नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई।

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी चकिया थाना पुलिस को लगी मौके पर चकिया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी गई।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article