नालंदा : रहुई प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, नौ पंसस ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम के खिलाफ सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। बता दें कि प्रखंड में कुल बीस पंचायत है जिसमे नौ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

- Sponsored Ads-

पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर पंचायत राज अधिनियम के तहत बैठक नहीं बुलाने, विकास राशि खास लोगों को दिये जाने का आरोप लगाते बीडीओ को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की है।

नालंदा : रहुई प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, नौ पंसस ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बीडीओ को सौंपा 2पंचायत समिति सदस्यों ने एक सुर में कहा वर्तमान प्रमुख के द्वारा दोरंगी की नीति अपनाई जा रही है। यही वजह है कि उनके विरुद्ध पंचायत समितियां ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article