बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत बिहार शरीफ के नईसराय और मोरातालाब में शांति एवं सेवा कुटीर का किया शुभारंभ

DNB Bharat Desk

 

नालंदा सांसद एमएलसी भी रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत सोमवार को नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के नईसराय और मोरा तालाब में शांति व सेवा कुटीर का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव के द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत बिहार शरीफ के नईसराय और मोरातालाब में शांति एवं सेवा कुटीर का किया शुभारंभ 2इस मौक़े पर समाज कल्याण मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शांति कुटीर में 50 महिलाओं के लिए रहने, खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। यह उन महिलाओं के लिए आश्रय स्थल होगा जो भिक्षावृत्ति का जीवन जीने को मजबूर हैं। कुटीर में उन्हें उचित मार्गदर्शन, परीक्षण और पुनर्वास की सुविधा भी मिलेगी।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत बिहार शरीफ के नईसराय और मोरातालाब में शांति एवं सेवा कुटीर का किया शुभारंभ 3सेवा कुटीर पुरुषों के लिए बनाया गया है जो भिक्षावृत्ति करते हैं। यहां उन्हें भोजन, आश्रय और पुनर्वास की सुविधा मिलेगी। अब तक, शांति कुटीर में 428 महिलाओं को आश्रय दिया गया है, जिनमें से 320 को उनके परिवारों से जोड़ा गया है। यह कुटीर भिक्षावृत्ति मुक्त जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article